माननीय रक्षामंत्री भारतीय नौसेना के पी8I विमान पर सवार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रक्षा मंत्रालय
माननीय रक्षामंत्री भारतीय नौसेना के पी8I विमान पर सवार
माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान भारतीय नौसेना पी8I लंबी दूरी की समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान की उड़ान भरी।

मिशन के दौरान, लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस, एएसडब्ल्यू मिशन और अत्याधुनिक मिशन सूट एवं सेंसर को नियोजित करने वाली खोज और बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।

2013 से आरंभ करके पी8I विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारतीय नौसेना के लगातार निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस उड़ान के लिए उड़ान दल में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना वायु संचालन अधिकारी शामिल थे।

Categories:
error: Content is protected !!