मावा पेड़ा, घी, रसगुल्ला व भुजिया के लिए नमूने: 4 प्रतिष्ठानों से किए नमूने एकत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मावा पेड़ा, घी, रसगुल्ला व भुजिया के लिए नमूने

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत नापासर में हुई कार्यवाही

बीकानेर, 20 जुलाई। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत उपखंड अधिकारी बीकानेर अशोक विश्नोई के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नापासर में कार्यवाही की गई। विभिन्न क्षेत्रों के 4 प्रतिष्ठानों से 4 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि एसडीएम बीकानेर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा 4 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां से घी, मावा पेड़ा, रसगुल्ला व भुजिया के नमूने संग्रहित किए गए। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, डेंटल हाइजीनिस्ट संजय शर्मा व सुखदेव शामिल रहे। लिए गए नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर मेंं होने के पश्चात आवश्यकता अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!