मुख्यमंत्री की फटकार के बाद एक्शन में हेल्थ डिपार्टमेंट:बीकानेर के नए सीएमएचओ खाजूवाला पहुंचे, पूगल में मेडिकल कॉलेज के 21 में 20 डॉक्टर नदारद

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद एक्शन में हेल्थ डिपार्टमेंट:बीकानेर के नए सीएमएचओ खाजूवाला पहुंचे, पूगल में मेडिकल कॉलेज के 21 में 20 डॉक्टर नदारद

बीकानेर

पिछले दिनों जयपुर में आयोजित मीटिंग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश पर बीकानेर के सीएमएचओ को एपीओ करने की सख्त कार्रवाई के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर आ गया है। कार्यवाहक सीएमएचओ दो दिन से ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के निरीक्षण में लगे हैं। खास बात ये है कि रविवार को पूगल के सरकारी अस्पताल में लगाए गए मेडिकल कॉलेज के 21 में से बीस डॉक्टर सीट पर नहीं थे। अब इनको नोटिस देने क तैयारी की जा रही है।

रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार मीणा ने खाजूवाला और पूगल के विभिन्न चिकित्सा संस्थानो का औचक निरीक्षण किया गया। उप जिला अस्पताल पूगल में निरीक्षण के दौरान हीट वेव संबधित वॉर्ड में कमियां पाई गई जिन्हे तुरन्त प्रभाव से दुरस्त करवाने के निर्देश दिए गए। यहां एक चिकित्सक के अलावा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सहित सभी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। संस्थान में 2 नर्सिंग अधिकारी के अलावा यूटीबी और नियमित सभी नर्सिंग अधिकारी अनुपस्थित थे। जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पीबीएम चिक्तिसालय से कार्यरत 21 रेजिडेंट डॉक्टर्स में से केवल एक उपस्थित था, जबकि शेष 20 अनुपस्थित थे। इस बारे में पीबीएम अस्पताल अधीक्षक को दूरभाष पर सूचना दी गई और पत्र भेजकर उक्त के सम्बंध में सूचित किया गया।

संस्थान की लेब सुचारू नही पाई गई। खाजूवाला के अस्पताल में लेबर रूम में साफ़ सफाई का अभाव पाया गया। मरीजों के पेयजल की व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए गए। संस्थान में कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण किया गया जिसमें सभी कमियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दंतौर में चिकित्सा अधिकारी अवकाश पर मिले। जिनका अवकाश निरस्त कर ज्वाइन करने हेतु निर्देष दिए गए। एक कंप्यूटर ऑपरेटर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। जिन्हे कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण
खाजूवाला में संचालित एक प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। यहां मरीजों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं पाई गई और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सेंटर के संचालक चिकित्सक को मरीजों के बैठने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!