मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2025 के तहत आवेदन आमंत्रितअंतिम तिथि 30 मई…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 23 मई। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा में मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना वर्ष 2025 के लिए दिव्यांगजनों से ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत एवं रोजगार करने वाले विशेष योग्यजन नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 में निर्धारित की गई है।
पवार ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेज को www.sso.rajasthan.com.in पोर्टल पर एसजेएमएस डीएसएपी आईकन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्रों में आक्षेप पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि से 15 दिवस में किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!