मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरा कल, देखें मिनट टू मिनट का कार्यक्रम….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा शनिवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर, 16 मई। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा शनिवार दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 1:10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे रिद्धि सिद्धि भवन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे यहां से प्रस्थान कर सायं 4 बजे पलाना गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात यहां से सायं 5 बजे प्रस्थान कर सायं 5:10 बजे देशनोक के करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री करणी माता मंदिर से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर, देशनोक में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से सायं 6:30 बजे प्रस्थान कर सायं 7:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 7:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!