मुख्यालय भर्ती क्षेत्र राजस्थान द्वारा अग्निपथ भर्ती रैलियों पर राज्य के विभन्न शहरों में जागरूकता अभियान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र राजस्थान द्वारा अग्निपथ भर्ती रैलियों पर राज्य के विभन्न शहरों में जागरूकता अभियान

                                                                                                                                                                            जयपुर। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान के तत्वावधान में सेना भर्ती कार्यालयों ने राजस्थान में अग्निपथ भर्ती रैलियों के आयोजन के लिए जागरूकता और समन्वय पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

      ए आर ओ झुंझुनू ने बीकानेर रैली के सफल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन के सहयोग के लिए 09 जुलाई को अपर सिटी डी एम और एस पी बीकानेर से संपर्क किया।

      ए आर ओ अलवर ने 11 जुलाई को शासकीय पीजी कॉलेज बानसूर में प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया। उक्त व्याख्यान में लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स और 11 एनसीओ ने भाग लिया।

      निदेशक भर्ती कोटा ने अग्निपथ भर्ती योजना के लिए रैली आयोजित करने के लिए 11 जुलाई 2022 को श्री ओम प्रकाश बुनकर, नए डीसी कोटा के साथ बैठक भी की।

      राजस्थान में सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनू, अलवर और जयपुर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पहले ही शुरू हो चुका है। पंजीकरण 30 जुलाई 2022 को ए आर ओ झुंझुनू के लिए और 03 अगस्त 2022 को ए आर ओ अलवर और जयपुर के लिए बंद हो जाएगा।
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!