मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जामडोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल का दौरा किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जामडोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल का दौरा किया

जयपुर, 2 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने आज जामडोली स्थित सामाजिक न्याय संकुल का दौरा किया।

उन्होंने सामाजिक न्याय संकुल में संचालित बौद्धिक दिव्यांग विद्यालय और बौद्धिक दिव्यांग गृह का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने आवासीयो हेतु संचालित विद्यालय गृह व कौशल विकास कार्यों की सराहना की।

उन्होंने राजकीय छात्रावास व वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया। दौरे  के दौरान छात्रावास की छात्राओं से बातचीत भी की। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया।

मुख्य सचिव ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग और अभ्युत्थानम सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी लिया।

इस अवसर पर शासन सचिव, पंचायती राज विभाग श्री नवीन जैन, शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ समित शर्मा, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री हरि मोहन मीना, आयुक्त विशेष योग्यजन श्री गजानंद शर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!