NATIONAL NEWS

मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार द्वारा वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार द्वारा दूसरे चरण में वरिष्ठजन सम्मान के अन्तर्गत मोहल्ले की श्रीमती विमला शर्मा, पुष्पा माथुर व मनोरमा भटनागर का अभिनन्दन किया । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि 80 वर्षीय महिलाओं का श्रीमती गंगा पारीक, सुनिता कंवर, चांदनी सोनी, आशा कंवर ने माल्यार्पण किया तथा शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर श्रीमती युक्ता खत्री, सुमन पारीक, चंचल गुप्ता, चांदनी सोनी, मंगला माथुर, ज्योति शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की । कार्यक्रम में जैनेन्द्र जैन, रामेश्वर लाल अग्रवाल, गिरीश खत्री, पृथ्वी सिंह राठौड़, रजत माथुर, अजय खत्री, अतुल शर्मा, प्रखर माथुर सहित अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित थे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!