युवा कर्तव्य बोध सप्ताह के तहत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। युवा कर्तव्य बोध सप्ताह के तहत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

डॉ सीमा जैन (सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी) “स्कूल ऑफ लॉ”, “महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय” ने बताया कि आज युवा कर्तव्य बोध सप्ताह के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रस्साकशी, तीन टांग दौड़, गोला फेंक, नींबू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ इत्यादि का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन रस्सा कशी खेल से करते हुए कुलपति प्रोफेसर वी. के. सिंह ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेल की बड़ी महत्ता होती है। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक युवा खेल के माध्यम से पूरे विश्व में पहचान बना सकते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को खेलना बेहद जरूरी है। खेल मैदान को श्रमदान द्वारा खेलने के लायक बनाने के लिए भी विद्यार्थियों को कुलपति महोदय ने बधाई दी और अनुशासन के साथ खेल नियमों का पालन करते हुए खेलने की सलाह दी। डायरेक्टर स्कूल ऑफ लॉ प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए निरंतर खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहना चाहिए। कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष शेखावत ने कहा कि सह शैक्षणिक गतिविधियां से विधार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। रस्साकशी में देव किशन पारीक एंड टीम, गोला फेंक में कुसुम डूडी, करण चौधरी, नींबू चम्मच दौड़ में हर्षिता भाटी,100 मीटर दौड़ में कुसुम डूडी,कुशाल सिंह आदि ने प्रथम स्थान के साथ विजेता रहे। खेल गतिविधियों का संचालन संकाय सदस्य डॉ कप्तान चंद, डॉ भरत जाजड़ा, उपासना शर्मा, धीरज शर्मा, राहुल यादव, वर्षा पवार, मेंहा खिड़िया, मोनिका पवार आदि ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा जैन ने बताया कि कॉविड गाइडलाइन की परीपालना करते हुए युवा कर्तव्य बोध सप्ताह का समापन 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर “रन फॉर नेशन” मिनी मैराथन द्वारा सभी विभागों को संयुक्त रूप से शामिल करते हुए किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!