युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2021 के लिए नाम/आवेदन आमंत्रित किए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और उपलब्धियों को पुरस्कृत करने के लिए प्रदान किये जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी के द्वारा चार वर्ष की अवधि के दौरान खेल के क्षेत्र में शानदार और सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है; अर्जुन पुरस्कार खेलों में लगातार चार वर्षों तक श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है; द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विजेताओं को तैयार करने के लिए उनके कोचों को मिलता है, जबकि ध्यानचंद पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार उन कॉर्पोरेट संस्थाओं एवं व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने तथा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी किसी विश्वविद्यालय को अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र शीर्ष प्रदर्शन के लिए सौंपी जाती है।

खेल मंत्रालय प्रत्येक वर्ष इन पुरस्कारों के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित करता है। साल 2021 के खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना मंत्रालय की वेबसाइट (www.yas.nic.in) पर अपलोड कर दी गई है। भारतीय ओलंपिक संघों/ भारतीय खेल प्राधिकरण/ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ और महासंघ/ खेल संवर्धन बोर्ड/ राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों आदि को भी इसके बारे में सूचित किया गया है।

पुरस्कार के लिए पात्र खिलाड़ियों/कोच/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ईमेल एड्रेस surendra.yadav@nic.in या girnish.kumar@nic.in पर नामांकन/आवेदन ईमेल किये जा सकते हैं। नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 (सोमवार) शाम 5.00 बजे तक है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!