यूरोप में होने वाली भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता टीम के कोच होंगे बीकानेर के अनिल जोशी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे बीकानेर के श्याम सुंदर व धनाराम गोदारा


बीकानेर/ दिल्ली। यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित होने वाली पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई।
चेक गणराज्य जाने वाली तीरंदाजी टीम के कोच बीकानेर के अनिल जोशी होंगे तथा टीम में बीकानेर के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्यामसुंदर स्वामी व धनाराम गोदारा चयनित किए गए है। भारतीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने सोनीपत से बताया कि चेक गणराज्य में वर्ल्ड आर्चरी 13 से 21 मई तक पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिससे भारत के कुल नौ तीरंदाज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोशी ने बताया की भारतीय टीम में बीकानेर के श्यामसुंदर स्वामी कम्पाउन्ड कैटेगरी में तथा धन्नाराम गोदारा रिकर्व कैटेगरी में हिस्सा लेंगे।
तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता वर्ल्ड तीरंदाजी में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आगामी जुलाई माह में यूरोप के चेक गणराज्य में इसी जगह फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है और उस वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी होना है, इस लिहाज से अभी आयोजित होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मंगलवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय टीम से मुलाकात कर सभी चयनित खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले श्याम सुंदर स्वामी पिछले वर्ष भी एशियन चैंपियनशिप व वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर पदक दिलवा चुके हैं। खिलाड़ियों के चयनित होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, बीकानेर के संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल, राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष के के जादम, महासचिव सुरेंद्र गुर्जर सहित खेलों से जुड़े लोगों ने बधाई दी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!