“रक्षा सूत्र”बांधकर रोटरी आद्या की महिलाओं ने बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

“रक्षा सूत्र” बांधकर रोटरी आद्या की महिलाओं ने बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन

https://youtu.be/bzgCSTY3rng


बीकानेर। रोटरी आद्या की महिलाओं ने राखी से पूर्व बीएसएफ जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके साथ राखी मनाई।
इस अवसर पर बीकानेर बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने विशेष बातचीत में कहा कि रक्षा सूत्र बांधने के इस आयोजन का उद्देश्य बॉर्डर पर देश के लिए खड़े जवानों का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने रोटरी आद्या की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने घरों से दूर यहां बॉर्डर पर बैठे जवानों को राखी बांधकर, तिलक लगाकर एवम मिठाई खिलाकर सही अर्थों में भारतीय परिवेश में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया है। उन्होंने कहा कि इससे आमजन में भी ये संदेश जाएगा कि भारत की सीमा पर प्रथम सुरक्षा पंक्ति के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा करने वालों के साथ भारत की प्रत्येक महिला है।
इस अवसर पर रोटरी आद्या की अध्यक्ष भारती गहलोत,सचिव दीपिका चौधरी, रोटेरियन निशिता सुराणा और अन्य क्लब के मेंबर पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर और मिठाई खिलाकर भाई बहन के प्रेम के इस पवित्र त्योहार को मनाया। बॉर्डर एरिया पर बीएसएफ की ओर से इन महिलाओं के सांचू पोस्ट के भ्रमण की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ द्वारा सांचू पोस्ट को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!