रसूखदार परिवार का कट्‌टर बेटा है मुर्तजा:पिता लीगल एडवाइजर, बड़े पिता फेमस डॉक्टर और दादा रह चुके हैं जिला जज, फिर भी हाथ से निकला बेटा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रसूखदार परिवार का कट्‌टर बेटा है मुर्तजा:पिता लीगल एडवाइजर, बड़े पिता फेमस डॉक्टर और दादा रह चुके हैं जिला जज, फिर भी हाथ से निकला बेटा

REPORT BY SAHIL PATHAN

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC और पुलिस जवानों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी का कोई आम परिवार से नहीं है। उसके पिता कई बैंकों और मल्टीनेशनल कंपनियों के लीगल एडवाइजर हैं। बड़े पिता डॉ. केए अब्बासी शहर के एक फेमस डॉक्टर हैं। जो कि सिविल लाइन पार्क रोड रोड स्थित अब्बासी नर्सिंग होम चलाते हैं। इतना ही नहीं, दादा गोरखपुर के जिला जज भी रह चुके हैं। जबकि उनके भाई का नाम शहर के नामी चार्टेड अकाउंटेंट्स में से एक रहा है।
मुर्तजा और उसका परिवार सिविल लाइंस में रहता है। मुर्तजा ने भी कोई मामूली संस्थान से नहीं बल्कि उसने IIT मुंबई से इंजीनियरिंग की है। जहां के स्टूडेंट्स की बेहद शॉर्प और होनहार स्टूडेंट्स में गिनती होती है।

बचपन से मौत की बात करना पसंद था
IIT पास आउट मुर्तजा केमिकल इंजीनियरिंग तो है। लेकिन, उसके दिमाग में बचपन से ही मौत के ख्याल आते थे। इस बात का खुलासा पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने किया है। मुनीर का दावा है कि उनके बेटे का सायक्याट्रिस्ट से इलाज चल रहा है। मुर्तजा भी ATS के सामने खुद को पागल साबित करने में लगा है। वह लगातार ATS अधिकारियों से उल्टी सीधी बातें कर रहा है। जब गोरखनाथ मंदिर पर हमले की बात आ रही है तो मुर्तजा पागलों जैसी हरकत करते हुए दूसरी बातें कर रहा है।

मेरे बेटे को मरने का शौक है!
पिता बताते हैं कि उसे बचपन से ही मरने का शौक था। कुछ दिन पहले हम लोगों ने उसे एक साइकिल दिलाई थी। जिसे चलाते वक्त वे बेहद खुश हो जाता था और कहता था कि दिल करता है कि किसी बड़ी सी कार में इसे लड़ा दूं, जिससे कि मैं मर जाऊं।

पहले शादी टूटी, फिर सगाई
दो भाई- बहन में मुर्तजा छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता ने बताया कि अप्रैल 2018 में मुर्तजा की शादी गाजीपुर में तय हुई थी। लेकिन, शादी के दिन तबीयत बिगड़ने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद 2020 में जौनपुर में शादी हुई। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया।

गोरखपुर में नर्सरी, फिर नवी मुबंई में की पढ़ाई
परिवार के मुताबिक, मुर्तजा ने नर्सरी तक की पढ़ाई गोरखपुर में ही की थी। इसके बाद वे मुंबई चला गया। मुंबई में मुनीर का फ्लैट है। बीच- बीच में वे मुंबई जाते रहते थे। मुर्तजा यहां अकेले रहकर नवी मुंबई के डीएवी कॉलेज से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। फिर 2015 में IIT से इंजीनियरिंग पास आउट किया।

दिमागी रुप से बीमार बेटा देश भर में घूमता था अकेला
इतना ही नहीं, पिता के मुताबिक बेटा का दिमागी इलाज चल रहा था, लेकिन दूसरी ओर वे लगातार गोरखपुर, मुबंई, कोयंबटूर, जामनगर और नेपाल की हवाई यात्राएं कर रहा था। ऐसे में क्या यह संभव है कि जो व्यक्ति दीगामी रुप से इतना गड़बड़ है कि वे गोरखनाथ मंदिर पर हमला कर सकता है तो वे हवाई यात्राएं कैसे कर रहा था। घटना वाले दिन भी उसका गोरखपुर से मुंबई जाने का इंडिगो एयरलाइंस से टिकट था। यानी कि हमले के बाद वे सीधा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर मुंबई जाने वाला था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!