GENERAL NEWS

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तृतीय व चतुर्थ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो अभिलाषा आल्हा, एनएसएस जिला समन्वयक प्रोफेसर हेमेंद्र अरोड़ा व वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर अच्छन राठौर, डॉ अमृता सिंह, डॉ सुमन बिश्नोई तथा कार्यक्रम अधिकारियों डॉ अंजू सांगवा व डॉ सुनीता बिश्नोई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य प्रो आल्हा ने कहा कि विद्यार्थी गांधी जीवन दर्शन अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रो .हेमेंद्र अरोड़ा ने स्वयं सेविकाओं के साथ महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन दर्शन की संक्षिप्त चर्चा की तथा स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता भाव को जीवन में आत्मसात करने की सीख दी। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तृतीय व चतुर्थ की 25-25 स्वयं सेविकाओं को एक डायरी व पेन वितरित किए गए ।एनएसएस के तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम के दूसरे दिन के अवसर पर एनएसएस से जुड़ी एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के समापन के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारियों के साथ मिलकर सुदर्शन वाटिका में पौधारोपण किया व आसपास फेले कचरे का संग्रहण कर उसे जलाकर निस्तारण किया। श्रमदान के पश्चात् स्वयंसेविकाओं को अल्पाहार दिया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!