सीकर: रैया का बास में युवक की हत्या का मामला, हत्या का एक आरोपी बाबूलाल गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को भी किया निरुद्ध,
रैया का बास गांव में बजरंग की थी गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर राजू रेला की हत्या का बदला लेने के लिए की थी हत्या, पाटन पुलिस की कार्रवाई
नीमकाथाना, सीकर: खदान में डूबने से युवक की मौत का मामला, पाटन थाने में हुआ खदान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, पाटन नायब तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी ने करवाया मामला दर्ज, 3 दिन पहले मीणा की नांगल में खदान में डूबने से हरियाणा निवासी संदीप की हुई थी मौत3 दिन के रेस्क्यू करने के बाद निकाला था संदीप के शव को
Jaisalmer- जिले में अवैध बजरी परिवहन पर खनन विभाग हुआ सख्त
अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रकों को किया सीज,अवैध बजरी से भरे है ट्रक, तहसीलदार पुष्पेंद्र पंचाल व ME भगवानसिंह ने निर्देशन में कार्रवाई
श्रीगंगानगर: सोशल मीडिया पर विदेशी महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा, एक युवक गवा बैठा 79 लाख रुपए, महिला ने दिया था पौंड भेजने का लालच, विदेश बुलाकर काम का भी दिया था लालच, पुलिस जुटी मामले की जांच में, केसरीसिंहपुर का है मामला
श्रीगंगानगर: मदिरा की दुकानों को लेकर आज भरे गए फार्म, कल शराब की दुकानों की होगी बोली, श्रीगंगानगर में लगभग बची हुई सभी दुकानों पर लगे फार्म, कल अधिक बोली लगाने वाला बनेगा शराब दुकान संचालक
डूँगरपुर: कोरोना पीड़ित परिवार पर दोहरी मार, परिवार के मुखिया की उदयपुर में हुई मौत, पीछे से सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी, लाखों के जेवर ओर अन्य सामान चुरा ले गए चोर, 15 जून की बताई जा रही वारदात, पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में दी आज रिपोर्ट
Jaipur: औषधि नियंत्रण संगठन ने सॉल्ट फेवीपेरावीर 400mg और 200mg दवाओं को लेकर जारी किया अलर्ट, सोलन स्थित मैक्स रिलीफ हेल्थ केयर की 4 दवाएं अवमानक, फेवीमेक्स 200 और 400 के कुछ बैच पाए गए अवमानक, ना तो मैन्युफेक्चर मिला और ना ही दवा में सॉल्ट फेरिपेरावीर का कंटेंट
Dausa: आबकारी आयुक्त के निर्देश पर महवा में कार्यवाही, अलवर के लक्ष्मणगढ़ आबकारी टीम ने की कार्यवाही, आधा दर्जन जगहों पर दी गयी दबिश, 1064 देशी शराब के पव्वे किये जब्त, 19 बियर की बोतल और 2 फ्रीज जब्त, अवैध शराब बेचते एक गिरफ्तार, 4 फरारआयुक्त जोगाराम के निर्देश पर कार्यवाही
डूंगरपुर: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, हादसे में पिकअप सवार 23 लोग घायल, साबला थाना क्षेत्र के तालोरा घाटी की घटना, लोकाचार में से लौट रहे थे बड़ोदा निवासी लोग, घायलों को साबला सीएचसी में करवाया भर्ती
सिवाना, बाड़मेर: जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई कल आएंगे सिवाना, सिवाना में ब्लॉक स्तरीय लेंगे बैठक व करेगें जनसुनवाई, कल दोपहर 12.15 बजे एक दिवसीय दौरे पर सिवाना पहुँचेगे, शाम 6 बजे सिवाना से सांचोर के लिए होंगे रवाना
अनूपगढ़, श्रीगंगानगर: 35 वर्षीय महिला की डिग्गी में डूबने से हुई मौत, परिजनों ने महिला को डिग्गी से निकालकर पहुंचाया राजकीय चिकित्सालय, चिकित्सकों ने महिला को किया मृत घोषित, चिकित्सा कर्मियों ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी सूचना, SI मोटाराम पहुंचे मौके परअनूपगढ़ पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष को दी सूचना, पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने पर शव को रखवाया मोर्चरी में, अनूपगढ़ के गांव 2 BSM का है मामला
सूरतगढ़, श्रीगंगानगर: किशनपुरा आबादी में चला अवैध कब्जों पर पीला पंजा, डेढ़ दर्जन के करीब अतिक्रमण किए गए ध्वस्त, लॉकडाउन में हुए अतिक्रमणों को लेकर दिए गए थे नोटिस, पंचायत समिति के अधिकारियों ने की कार्रवाई, किशनपुरा आबादी है ग्राम पंचायत राजपुरा पिपेरन का हिस्सा
हनुमानगढ़: कृषि भूमि बेचने के नाम पर ठगी का मामला, जंक्शन पुलिस ने तीसरे आरोपी परमजीत को किया गिरफ्तार, फर्जी मालिक दिखाकर की थी 81.54 लाख की ठगी, पीड़ित अमित और अनिल ने 2 माह पूर्व दर्ज करवाया था मुकदमा, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
Jaipur: सीएम ashok gehlot ने राजस्थान कारागार विभाग की फीचर फिल्म रोड टू रिफार्म को किया रिलीज, सीएम ने कहा, राज्य सरकार है निरंतर प्रयासरत, जेल डीजी राजीव दासोत की परिकल्पना के आधार पर राकेल ब्रदर्स के सहयोग से बनाई गई है यह फिल्मकोरोना को ध्यान में रखते हुए 124 कैदियों को दिया गया स्पेशल पैरोल,92 कैदियों की पैरोल अवधि बढ़ाई गई, जेल में न्यूनतम मजदूरी में भी 20% की बढ़ोतरी, जेल डीजी राजीव दासोत ने कहा, फिल्म के निर्माण में जेल के कैदियों अधिकारियों और कर्मचारियों ने ही निभाई है भूमिका
फिल्म की शूटिंग भी जयपुर सेंट्रल जेल, महिला जेल और सांगानेर खुली जेल में हुई है
Jaipur: जेडीए ने हाईकोर्ट में लगाई कैविएट, जयपुर स्टॉक एक्सचेंज की भूमि आवंटन निरस्त मामला, कल JDA ने एक्सचेंज के दफ्तर का लिया था कब्जा, स्टॉक एक्सचेंज के भवन में कई कार्यालय हो रहे संचालित, JDA को मामला हाईकोर्ट में जाने की आशंका, इसी के चलते जेडीए ने हाईकोर्ट में लगाई कैविएट कैविएट लगाने के बाद अगर हाईकोर्ट जाता है मामला, तो जेडीए का पक्ष सुनने के बाद ही HC करेगा कार्यवाही
tonk पुलिस की बड़ी लापरवाही, विश्व विख्यात ट्रीमैन विष्णु लाम्बा पर जानलेवा हमले का मामला, विष्णु लाम्बा का टोंक पुलिस पर गम्भीर आरोप, कहा-एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने मौके पर नहीं ली सुध डीजीपी और मुख्य सचिव को फोन करने के बाद जागे अधिकारी, लेकिन अब तक अस्पताल तक नहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी, मुझे अधिकारी हथियार उठाने के लिए कर रहे मजबूर, हथियार उठाया तो आर पार हो जाएगाआधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने किया जानलेवा हमला, हमले में विष्णु लाम्बा सहित तीन जने हुए गम्भीर घायल
REPORT BY : SAHIL PATHAN












Add Comment