Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राजस्थान अब तक सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Bikaner महाजन: महाजन फायरिंग रेंज से सटते रामनगर के पास मिले जिंदा बम
4 जिंदा बम मिलने से दहशत में आसपास के लोग,महाजन रेंज से इंटेलिजेंस के अधिकारी पहुंचे मौके पर,छतरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला,SHO जय भादू का बयान-‘सूचना मिली है टीम भेजी है’
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा पहुंचे स्वास्थ्य भवन
स्वास्थ्य भवन में ले रहे PCPNDT को लेकर अहम समीक्षा बैठक,PCPNDT कार्रवाई के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा,चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ले रहे विभाग के अधिकारियों से जानकारी
SriGanganagar रायसिंहनगर: घर में लहूलुहान हालत में मिले युवक से जुड़ा मामला
इलाज के दौरान युवक की श्रीगंगानगर में हुई मौत,आज सुबह युवक अपने कमरे में मिला था लहूलुहान हालत में,धारदार हथियारों के युवक के शरीर थे कई घाव,रायसिंहनगर के गांव 68 RB की है घटना
BreakingNews: डॉ. डीएन पांडे को मिली वन विभाग की कमान
हेड ऑफ फॉरेस्ट बने डॉ. डीएन पांडे,कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

एमएल लाठर पुलिस मुख्यालय में,वरिष्ठ IPS अधिकारियों से कर रहे चर्चा,वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान की ली जानकारी

Jaipur सांभर से खबर
प्रशासनिक सुधार विभाग सचिवालय की टीम पहुंची सांभर,विभिन्न सरकारी दफ्तरों से हाजिरी रजिस्टर किए कलेक्ट,टीम द्वारा प्रशासनिक कार्यालयों पर कार्रवाई जारी
Ajmer मसूदा: पैंथर ने 5 बकरियों का किया शिकार, वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर,नाडी पंचायत के तेजाजी का बढ़िया की घटना
Hanumangarh: टिब्बी पुलिस ने पकड़ी 10 ग्राम हेरोइन
साथ में 2 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद,बलदेव सिंह उर्फ देबू रायसिख को किया गिरफ्तार,थाना प्रभारी भूपसिंह सहारण के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई,तलवाड़ा झील थाना प्रभारी नवदीप सिंह को सौंपी मामले की जांच
Dholpur सैपऊ: सरेखी गांव में मकान का छज्जा टूटा
छज्जे पर खड़ी एक महिला व बालिका हुई घायल,मलबे के साथ एक मंजिल से गिरकर हुई दोनों घायल,दोनों घायलों को सीएचसी सैपऊ से किया रैफर
Karauli: बारिश को लेकर जिले के श्री महावीरजी से खबर
बीती रात श्री महावीरजी में 10 इंच बरसा पानी,कालीसिल सपोटरा पर 83 MM मंडरायल में,74 MM और करौली में 44 MM बरसा पानी,सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील गुप्ता ने दी जानकारी
Ajmer पुष्कर: होटलों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय
होटल के कमरे से चुराई 8 LED टीवी,एक व्यक्ति ने आकर कराये 9 कमरे बुक,रात 4 बजे ले उड़ा 8 LED टीवी,देर रात बाकी गेस्ट आने की कहकर ली थी 8 कमरों की चाबियां,होटल मालिक को सुबह लगा पता
Kota इटावा: गाय को बचाने के चक्कर में पलटा बड़ा टैंकर
गणेशगंज के पास बारां रोड पर पलटा ट्रोला,ट्रोला करीब 15 फीट गहराई की खाई में गिरा,कवाई से सीमेंट की राख लेकर लाखेरी जा रहा था ट्रोला,हादसे में दो लोग हुए घायल
Sriganganagar: 50 ग्राम विकास अधिकारियों के ट्रांसफर पर उठे सवाल
कुछ विधायकों ने VDO के ट्रांसफर पर जताई नाराजगी,ज्यादातर विधायकों से सलाह-मशविरा करना भी नहीं समझा उचित,ऐसे में विधायकों की नाराजगी न पड़ जाए भारी,ग्राम विकास अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट बनी चर्चा का विषय
Jhalawar: रेवा डेम में मिला युवक का शव
मृतक युवक की उम्र 33 साल के करीब,दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में ma व हिंदी में मां भी लिखा है,श्रीछत्रपुरा झालावाड़ रोड पुलिस चौकी प्रभारी निजाम पहुंचे मौके पर
Sikar: रोडवेज ने शुरू किया सर्वे
रोडवेज बसों के किराए में हो सकती है बढ़ोतरी,सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक किराया होगा महंगा,रिंग रोड पर घूमकर आने से लगाना पड़ता है अतिरिक्त फेरा,बसों को 10 किलोमीटर का लगाना पड़ता है अतिरिक्त फेरा
Jhalawar मनोहरथाना: खेत में मवेशी भगाने को लेकर हुआ विवाद
एक पक्ष ने कुल्हाड़ी और लाठी से दूसरे पक्ष पर किया हमला,हमले में एक पक्ष के 6 लोग हुए घायल,घायलों को मनोहरथाना के अस्पताल में कराया भर्ती,मनोहरथाना के खानपुरिया गांव का मामला
Jaisalmer मोहनगढ़: जीरो RD के पास यात्री बस असंतुलित होकर पलटी
हादसे में बस में सवार 6 सवारियां हुई घायल,बस खींवसर से मोहनगढ़ की तरफ आ रही थी,सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस हुई रवाना,मौके पर ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला बाहर
Jaipur: PCC पहुंच रहे पदाधिकारी
राजेंद्र चौधरी ,जितेंद्र सिंह,नसीम अख्तर,महेंद्रजीत मालवीय,ललित तूनवाल,जसवंत ,रामसिंह कसवां पहुंचे,तूनवाल और कसवां ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा,कुछ देर में पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन

Report by Sahil Pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!