बीकानेर। राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के तहत दिनांक 17 से 20 दिसम्बर, 2022 को आयोजित हुए आंकलन -2 का परिणाम आज दिनांक 04.01.2023 को ऑनलाईन जारी किय गया है। इस परीक्षा में लगभग 49 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। दक्षता आधारित इस परीक्षा के उत्तर पत्रक शीट को “आरकेएसएमबीके एप से शिक्षकों द्वारा स्केन कर अपलोड किया गया, जिसे कि आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स की सहायता से जांचा गया एवं विद्यार्थियों की दक्षता के आधार पर विश्लेषण कर परिणाम जारी किया गया। आंकलन-2 के परिणाम से ये पता चलता है कि आंकलन -1 की तुलना में समग्र रूप से विद्यार्थियों ने प्रगति की है।यह परीक्षा परिणाम अभिभावकों के लिए शाला दर्पण के शाला संवाद पर विद्यार्थी क NIC ID एवं जन्मतिथि अथवा अभिभावक के मोबाईल नम्बर एवं विद्यार्थी की जन्मतिथि लॉग-इन कर प्राप्त किया जा सकता है। शिक्षकों के लिए यह परिणाम “आरकेएसएमबी एप पर विद्यार्थीवार एवं विद्यार्थीवार दक्षता आधारित रिपोर्ट कार्ड के रूप में डाउनलॉड किया जा सकता है।उक्त रिपोर्ट कार्ड में उल्लेखित दक्षताओं पर विद्यार्थी के प्रदर्शन हेतु अभिभावकों विचार विमर्श करने के लिए दिनांक 07.01.2023 को मेगा PTM का आयोजन भी किया जायेगा।








Leave a Reply