राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट:आज जयपुर, अलवर सहित 9 जिलों में बदलेगा मौसम; देर रात बीकानेर-चूरू में बादल छाए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट:आज जयपुर, अलवर सहित 9 जिलों में बदलेगा मौसम; देर रात बीकानेर-चूरू में बादल छाए

जयपुर

जयपुर में आज (गुरुवार) सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। - Dainik Bhaskar

जयपुर में आज (गुरुवार) सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।

राजस्थान में कल (बुधवार) देर रात एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ। इसके प्रभाव से बीकानेर, चूरू और उनके आसपास के जिलों में बादल छाए। आज (गुरुवार) इस सिस्टम के असर से प्रदेश के 9 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 9 जिलों में 40KM प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सवाई माधोपुर में आज दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए हुए है।‌ यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सवाई माधोपुर में आज दूसरे दिन भी बादल छाए हुए हैं।‌

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सवाई माधोपुर में आज दूसरे दिन भी बादल छाए हुए हैं।‌

राजस्थान में कल दिनभर सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। जयपुर, धौलपुर, अलवर समेत अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा। कल सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। धौलपुर, दौसा, पाली में अधिकतम तापमान 36, जालोर में 36.9, जैसलमेर में 36.7, फलोदी (जोधपुर) में 36.2, चित्तौड़गढ़ में 36.7, जोधपुर में 35.6, बीकानेर में 35.1, डूंगरपुर में 35.8 और कोटा-अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। देर शाम को बीकानेर, चूरू, फलोदी, जैसलमेर के आसपास हल्की हवा चली और मौसम में बदलाव हुआ। इन जगहों पर देर रात में हल्के बादल छाए।

जयपुर में तापमान बढ़ा, दिन में हल्की गर्मी राजधानी जयपुर में कल दिनभर तेज धूप रही, जिसके कारण दिन में लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर के अलावा दौसा में भी कल तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यहां दिन में जयपुर की तुलना में गर्मी ज्यादा रही।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा और भरतपुर जिलों में आंधी चलने, बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 21 मार्च को इस सिस्टम का असर राजस्थान से खत्म होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिन मौसम पूरी तरह ड्राय रहेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!