राजस्थान में 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश, इन जगहों पर मेघगर्जन के साथ गिर सकती है बिजली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों में अधिकतर स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

Jaipur: प्रदेश में मानसून की मेहबानी जमकर बरस रही है. बीते करीब एक सप्ताह से प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है हालांकि बीते 24 घंटों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में हल्की कमी दर्ज की गई है लेकिन इसके बाद भी बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

इस दौरान सबसे ज्यादा फलौदी में 25.8 एमएम बारिश दर्ज की गई. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट होने के साथ लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है.

प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी
बीते 24 घंटों में अधिकतर जिलों में चला बारिश का दौर
इस दौरान फलौदी में सबसे ज्यादा 25.8 एमएम बारिश दर्ज
सीकर 15 एमएम, कोटा 11.1 एमएम, बीकानेर 18.9 एमएम
धौलपुर 16.5 एमएम बारिश की गई दर्ज
दर्जनभर जिलों में 2 से 10 एमएम तक बारिश की गई दर्ज
बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

मानसून की अच्छी बारिश के बीच दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटों में अधिकतर जिलों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश के करीब सभी जिलों में जहां दिन का तापमान 36 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान भी 27 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

मानसून की बारिश के चलते तापमान में गिरावट
बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज
प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का पारा पहुंचा 36 डिग्री नीचे
तो वहीं रात का तापमान भी करीब 27 डिग्री से नीचे किया गया दर्ज
बीते दिन 36.8 डिग्री के साथ धौलपुर में रहा सबसे गर्म दिन
तो 28 डिग्री के साथ बाड़मेर में सबसे गर्म रात की गई दर्ज
जयपुर में भी दिन का पारा 33.4डिग्री, रात का पारा 27 डिग्री दर्ज

इन जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले चार-पांच दिनों में अधिकतर स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही 19 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है.

Categories:
error: Content is protected !!