
बीकानेर।राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघर्ष समिति के आहवान पर चतुर्थ चरण में आज दिनांक 02 अगस्त को जिला कलेक्टर बीकानेर कार्यालय के सामने कर्मचारी मैदान पर संघर्ष समिति के प्रान्तीय सदस्य कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।
जिसमें संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल के गिरजाशंकर आचार्य एवं मनीष विधानी , प्रधुमन सिंह , भारत भूषण वर्मा , शिव छंगाणी , जितेन्द्र गहलोत , रसपाल सिंह मोटा , शशिकान्त त्रिपाठी , जितेन्द्र पारीक , प्रवीण गहलोत , शिव जी माली , राजेन्द्र शर्मा और अन्य ने भाग लिया ।
यज्ञ समाप्ति पश्चात् संघर्ष समिति का सात सूत्रीय मांग पत्र सहित ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव , राजस्थान सरकार ने जिला कलेक्टर के माध्यम से भिजवाने के लिए ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया गया ।












Add Comment