राजस्थान विवि गृह विज्ञान विभाग में योग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर व्याख्यान का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1720471148708962533?t=hvtsfHf6_JvtL7YWbHfaWg&s=19

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में दिनांक 03/11/2023 को शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान से योग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रो. सुनीता अग्रवाल, अधिष्ठाता (विज्ञान संकाय) व विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान विभाग द्वारा अथितियों का स्वागत कर, किया गया। प्रो. राजेश पुनिया, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, भी उपस्थित रहें। इस व्याख्यान के प्रमुख वक्ता योगाचार्य सत्यपाल सिंह, संस्थापक योगपथ योग संस्थान रहें। साथ ही इसी संस्थान के विशेषज्ञ श्री जे के पारीक एवं अजीता सिंह (दृष्टि योग) भी उपस्थित रहें। योगाचार्य सत्यपाल सिंह ने उपस्थित श्रोताओं को योग से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। इस वक्तव्य में उन्होंने विभिन्न प्रकार के योगासन बताये तथा स्वंय को सम्पूर्ण रूप से कैसे स्वस्थ रख सकते हैं इस पर भी प्रकाश डाला। इस कड़ी में श्री जे के पारीक ने सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या के महत्व को बताया। उन्होंने योग से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया और बताया कि कैसे योग को आम दिनचर्या का हिस्सा बना कर स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता हैं।

सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए वैदिक आहार की उपयोगिता के बारे में, योगाचार्य अजीता सिंह द्वारा अवगत कराया गया। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के कुल 70 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया तथा कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकगण एवं अशैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. केसर चायल और सह संयोजक डॉ. रागिनी राणावत रही। कार्यक्रम के अन्त में सभी अथितियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!