DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

राजौरी एनकाउंटर में अब तक 5 जवान शहीद:सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल आतंकियों को घेरा; 9 घंटे से एनकाउंटर जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजौरी एनकाउंटर में अब तक 5 जवान शहीद:सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल आतंकियों को घेरा; 9 घंटे से एनकाउंटर जारी

यह शुक्रवार सुबह की तस्वीर है, जब आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। - Dainik Bhaskar

यह शुक्रवार सुबह की तस्वीर है, जब आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। घायल हुए तीन और जवानों की भी मौत हो गई हे। इस तरह यह आंकड़ा 5 हो गया। एक अन्य जवान घायल है। एनकाउंटर करीब 9 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ।

सूत्रों ने बताया कि सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए अटैक में शामिल थे।

राजौरी में दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह भी राजौरी पहुंच गए हैं जहां एनकाउंटर चल रहा है।

राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

जहां आतंकियों को घेरा, वहां पहाड़ियां और जंगल

राजौरी में कांडी के जंगलों में शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ अभी जारी है। जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

राजौरी में कांडी के जंगलों में शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ अभी जारी है। जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

आर्मी ने बताया कि यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ था। राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। आतंकवादी एक गुफा के भीतर छिपे हुए थे। जिस इलाके में आतंकवादी छिपे हैं, वहां काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।

राजौरी में छिपे आतंकवादियों को तलाशते सेना के जवान। अभी कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर है।

राजौरी में छिपे आतंकवादियों को तलाशते सेना के जवान। अभी कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर है।

सेना ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। संभावना है कि मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी भी मारे गए हैं। राजौरी में इटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है।

राजौरी में जहां एनकाउंटर हो रहा है वहां जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह भी पहुंच गए हैं।

राजौरी में जहां एनकाउंटर हो रहा है वहां जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह और ADGP जम्मू मुकेश सिंह भी पहुंच गए हैं।

72 घंटे में 4 एनकाउंटर, 4 आतंकवादी ढेर

अनंतनाग में यह तस्वीर गुरुवार सुबह ली गई। यहां हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

अनंतनाग में यह तस्वीर गुरुवार सुबह ली गई। यहां हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

1. राजौरी- मुठभेड़ जारी है: कंडी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यहां कई आतंकवादियों के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली। बताया जा रहा है कि ये वही आतंकी है, जिन्होंने पुंछ में आर्मी ट्रक पर हमला किया था। पुंछ अटैक में 5 जवान शहीद हो गए थे।

आतंकियों की तलाश में चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान खड़े हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों की तलाश में चप्पे-चप्पे पर सेना के जवान खड़े हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

2. अनंतनाग: जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने गुरुवार शाम को सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी को हल्की चोट आई थी, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी। ग्रुप ने एक पोस्ट में कहा है- सीनियर अधिकारी समेत कई जवान हमले में घायल हुए हैं। कश्मीर टाइगर्स ऐसे ही और हमलों की प्लानिंग कर रहा है।

यह तस्वीर आतंकी हमले की बाद की है। सेना के जवान गाड़ी में बैठकर सड़क से निकल रहे हैं उन्हें स्थानीय लोग देखते हुए।

यह तस्वीर आतंकी हमले की बाद की है। सेना के जवान गाड़ी में बैठकर सड़क से निकल रहे हैं उन्हें स्थानीय लोग देखते हुए।

3. बारामुला: यहां गुरुवार सुबह वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को ढेर दिया था। उन्हें इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे।

सेना ने 2-3 आतंकवादियों को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे।

4. माछिल: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बुधवार को भी माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। इस ऑपरेशन में भी दो आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!