राज्यपाल श्री मिश्र ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्यपाल श्री मिश्र ने करणी माता मंदिर में किए दर्शन
बीकानेर, 29 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर के दर्शन किए तथा देश व प्रदेश में शान्ति व खुशहाली की कामना की।
मंदिर पुजारी श्री मुन्नादान ने विधिवत पूजा करवाई।
राज्यपाल को करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी दी और करणी साहित्य भेंट किया। राज्यपाल ने काबे (सफेद चूहे) के दर्शन भी किए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, देशनोक पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूधंडा, ट्रस्ट उपाध्यक्ष सीतादान, पूर्व अध्यक्ष गिरिराज सिंह, कैलाश दान चारण, नोखा की उपखंड अधिकारी स्वाति गुप्ता, तहसीलदार बिहारी लाल, नायब तहसीलदार रमेश सिंह मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!