Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान:: 6 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव की घोषणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जयपुर। 6 जिलों (भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही) में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2021 की घोषणा कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव हेतु 3 चरणों में संपूर्ण प्रक्रिया को बांटा गया है ।
जिसमें 11 अगस्त 2021 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अंतर्गत निर्वाचन की अधिसूचना जारी करने की तिथि रखी गई है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि एवं समय 16 अगस्त 2021 प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रखा गया है। दिनांक 15 अगस्त को रविवार होने के कारण नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे ।नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि एवं समय 17 अगस्त 2021 को प्रातः 11:00 बजे से रखा गया है ।इसके बाद नाम वापसी की तिथि एवं समय 18 आठ 2021 अपराहन 3:00 तक रखा गया है। चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 18 अगस्त को ही नाम वापसी के समय पर समाप्त होने के तुरंत बाद कर दिया जाएगा। मतदान दलों का प्रथम चरण के लिए 25 अगस्त 2021, द्वितीय चरण के लिए 28 अगस्त 2021 तथा तृतीय चरण के लिए 31 अगस्त 2021 रखा गया है। प्रथम चरण के लिए मतदान की तिथि 26 अगस्त, द्वितीय चरण के लिए 29 अगस्त तथा तृतीय चरण के लिए 1 सितंबर 2021 रखी गई है। मतदान का समय प्रातः 7:30 से 5:30 तक रहेगा। जबकि मतगणना प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 4 सितंबर 2021 को प्रातः 9:00 बजे से होगी। इसी प्रकार जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख प्रधान एवं उप प्रधान के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिसमें प्रमुख या प्रधान का चुनाव 6 सितंबर 2021 को उप प्रमुख व उपप्रधान का चुनाव 7 सितंबर 2021 को होगा। इनके चुनाव की बैठक की समय सारणी भी घोषित कर दी गई है ।
उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा 21 जिलों (अजमेर, बांसवाडा, बाडमेर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड, झुझुनू, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टॉक एवं उदयपुर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव आयोग द्वारा माह
अक्टूबर दिसम्बर, 2020 में संपन्न कराए जा चुके हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!