राज्य में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने निर्धारित नियमों में दी छूट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्य में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने निर्धारित नियमों में दी छूट
बीकानेर। राज्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोलने और बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में छूट प्रदान की है।
शासन उप सचिव द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार

https://twitter.com/DNS_JOURNALIST/status/1529820386434527233?t=h6p93PyljxsViDulWg-3JQ&s=19


महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोले जाने हेतु की गई घोषणाओं की क्रियान्विति हेतु राजकीय विद्यालयों के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरण के मानदण्ड के सम्बन्ध में विभाग के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रूपान्तरण किये जाने हेतु निम्नानुसार शिथिलन प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिसके अनुसार 1000 ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय रूपान्तरित किये जाने के लिए राजस्व गांव की जनसंख्या 5000 के स्थान पर 4000 एवं 4000 की जनसंख्या वाले गांवों में भी उपयुक्त विद्यालय उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में 3000 की जनसंख्या वाले गांवों में भी संचालित किए जा सकेंगे। यदि पर्याप्त स्थान की उपलब्धता हो तो दो अलग-अलग विंग में हिन्दी माध्यम व अंग्रेजी
माध्यम विद्यालय पृथक-पृथक रूप से एक ही पारी में संचालित किए जा सकेंगे। यदि भवन, दोनों विद्यालयों को एक ही पारी में संचालित किए जाने हेतु पर्याप्त न हो तो प्रथम पारी में अंग्रेजी माध्यम एवं द्वितीय पारी में हिन्दी माध्यम विद्यालय को संचालित किए जा सकेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!