राज्य में दो नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्य में दो नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के आधार पर राज्य में दो नवीन प्राथमिक विद्यालय प्रारंभ किए गए हैं।
शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार जोधपुर के सिंधीपुरा और गोकलगढ़ खारा में ये नवीन विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। ये विद्यालय सत्र 2022-23 से प्रारम्भ किए जायेंगे । नवीन खोले जाने वाले विद्यालय में पदों का आवंटन विभाग में उपलब्ध आरक्षित पदों में से स्टाफिंग पैटर्न में निर्धारित मानदण्डानुसार किया जायेगा ।इन विद्यालयों में भवन निर्माण समग्र शिक्षा अभियान नाबार्ड, एमपीएलएडी अथवा जन सहयोग के माध्यम से कराया जावेगा ।


जि.शि.अ. (मु.) प्रा.शि. कार्यालय को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय संचालन हेतु राजकीय भवन की उपलब्धता होने तक किसी अन्य सुरक्षित भवन की वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्यालय संचालित करवाया जाना सुनिश्चित करें ।नवीन रा.प्रा.वि. खुलने वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने हेतु ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने परिक्षेत्र के रा.प्रा.वि. / रा.उ.प्रा.वि., जहां नामांकन की अपेक्षा कार्यरत शिक्षकों की संख्या अधिक है, उन विद्यालयों से अध्यापक (L-1) के 02 शिक्षक लगाए जायेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!