राज्य स्तरीय मंत्रालयिक सम्मान समारोह 2022-23 की तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राज्य स्तरीय मंत्रालयिक सम्मान समारोह 2022-23 की तैयारियों एवं आयोजन के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु विभिन्न समितियों का गठन अतिरिक्त निदेशक महोदया श्रीमती रचना भाटिया की अध्यक्षता में किया गया। विभिन्न पदाधिकारियों को उनके कार्यभार आवंटित किये गए एवं कार्यक्रम के भव्य एवं सुचारू आयोजन हेतु निर्देश प्रदान किये गए। मीटिंग में संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर श्री राजकुमार शर्मा, कौशल किशोर पंवार अनुभाग अधिकारी, (सामान्य प्रशासन अनुभाग ), महेश सुथार – अनुभाग अधिकारी (सामान्य प्रशासन अनुभाग-1) नीरज बुढानिया- लेखाधिकारी, अशोक कुमार व्यास-प्रभारी खेलकूद, संगीता पुरोहित-संपादक शिविरा सत्यनारायण व्यास, कमल नारायण आचार्य, गिरिजाशंकर आचार्य, आनन्द साध, नवरतन जोशी, मदन मोदी, ओमप्रकाश विश्नोई एवं शंकर पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!