राष्ट्र सेविका समिति ने किया शस्त्र पूजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।विजयादशमी के पर्व को स्थापना दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्र सेविका समिति ने जवाहर पार्क श्री राम मंदिर बांग्ला नगर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। महानगर कार्यवाही का श्रीमती ममता पुरोहित ने बताया कि महानगर एकत्रीकरण के इस कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग 90 बहनों ने योग व्यायाम, दंड , दंड युद्ध ,घोष आदि विधाओं का प्रदर्शन किया।

विभाग कार्यवाहिका श्रीमती चंद्रकला जी चौधरी का पाथेय बहनों को प्राप्त हुआ । चंद्रकला जी ने समिति के विशेष पांच उत्सवों के बारे में बताया, साथ ही विजयादशमी के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला एवं आह्वान किया कि इस दिवाली फिर से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का प्रण लें और अपने लोगों की दिवाली को रोशन करें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इंदिरा जी मिश्रा रहीं एवं कार्यक्रम में कार्यकारिणी से विमला जी मेघवाल, पीयूष विग , किरण राजपुरोहित, मीनाक्षी सोनी, कविता बरडिया, चंद्रकला आचार्य , सावित्री लद्रेचा सुमन ओझा ,निकिता , सर्विका का आदि बहनें उपस्थित रही।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!