रेल पटरियों ​​​​​​​पर मिला युवक का शव:सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों को चला पता, 3 दिन पहले घर से निकला था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रेल पटरियों ​​​​​​​पर मिला युवक का शव:सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों को चला पता, 3 दिन पहले घर से निकला था

बीकानेर से दिल्ली जाने वाली रेल पटरियों पर एक युवक का शव मिला है। युवक पिछले तीन दिन से लापता था। युवक की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस थाना पांचू के कक्कू गांव में रहने वाले हरीराम भार्गव ने पुलिस को बताया- उसका भाई अक्खाराम 9 नवंबर को घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। कई जगह ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। पुलिस को भी सूचना दी थी। इस बीच सोशल मीडिया के माध्यम से अक्खाराम का शव मिलने का पता चला।

उसका फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था ताकि परिजनों का पता चल सकें। अक्खाराम ने बीकानेर-दिल्ली रेल लाइन पर बल्लभ गार्डन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। इस आधार पर हरीराम ने फोटो देखकर पीबीएम हॉस्पिटल में संपर्क किया।

Categories:
error: Content is protected !!