NATIONAL NEWS

रोक से पहले खूब हुए ट्रांसफर:शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा ट्रांसफर, एक से दूसरे जिलों में गए प्रिंसिपल, लेक्चरर और हेडमास्टर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्य सरकार ने पंद्रह जनवरी से तबादलों पर रोक लगा दी। इसके साथ ही रात बारह बजे तक ट्रांसफर लिस्ट जारी होने का सिलसिला चलता रहा। ट्रांसफर के अंतिम दिन भी सबसे ज्यादा आदेश निकालने वाले विभागों में शिक्षा विभाग अव्वल रहा। ऑफिशियल स्टॉफ से प्रिंसिपल तक के ट्रांसफर किए गए। वहीं चिकित्सा विभाग में एएनएम से डॉक्टर्स तक के तबादले हुए। पुलिस विभाग में भी कुछ आदेश हुए।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने लेक्चरर, हेडमास्टर और प्रिंसिपल के साथ मंत्रालयिक कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों पर संयुक्त निदेशकों के हस्ताक्षर से ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है। ये सभी ट्रांसफर लिस्ट जयपुर से स्वीकृति के बाद ही जारी हो सकी है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही शिक्षा विभाग में ट्रांसफर हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी अपनी लिस्ट शिक्षा मंत्री कार्यालय को भेजी, जिसकी शत प्रतिशत पालना की गई है। हर जिले में विधायकों की सिफारिशों पर विशेष ध्यान दिया गया है। विधायकों ने ट्रांसफर करने और निरस्त करने की सिफारिश की है। कांग्रेस विधायकों की सिफारिशों के आधार पर एक बार फिर आदेश जारी हुए हैं। बीकानेर संयुक्त निदेशक ने एक ही आदेश में अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के तबादले किए हैं।*ग्रेड थर्ड टीचर इंतजार करते रहे*ट्रांसफर से बेन हटने के बाद वापस भी लग गया लेकिन अब तक ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हुए। करीब एक लाख टीचर्स ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं। अशोक गहलोत सरकार ने इस बार भी एक ग्रेड थर्ड का ट्रांसफर नहीं किया है। पिछले दिनों मंत्रिमंडल की मीटिंग के बाद उम्मीद की जा रही थी कि तबादला नीति बनने से पहले ही ट्रांसफर होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ग्रेड थर्ड के लिए विशेष अनुमति की उम्मीद की जा रही है।*चिकित्सा विभाग में भी ट्रांसफर*उधर, शिक्षा विभाग ने भी बड़ी संख्या में एएनएम के ट्रांसफर किए हैं। चिकित्सा निदेशालय ने जयपुर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में बीकानेर से भी कुछ नाम है। चिकित्सा विभाग में बड़ी फेरबदल की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इच्छुक डाक्टर्स के ही ट्रांसफर हुए हैं।*सीआई का ट्रांसफर निरस्त*बीकानेर में सदर थानाधिकारी सीआई लक्ष्मण सिंह का ट्रांसफर भी निरस्त हो गया है। इस बारे में भी पंद्रह जनवरी को ही पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी हुआ। वहीं इससे पहले भी कुछ सीआई का ट्रांसफर निरस्त हुआ था। अब तबादलों पर रोक लगने के साथ ही पुलिस निरीक्षकों ने भी राहत की सांस ली है। अब चुनाव से पहले ही बड़ी ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!