बीकानेर। रोटरी क्लब भिवाड़ीं ने सीएसआर के तहद लगभग 83 लाख की ब्लड कलेक्शन बस रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम को उपलब्ध करायी , क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया कि यह बस सभी आधुनिक सुविधा से युक्त भारत बेंज़ की इस बस में स्प्लिट एसी , शानदार 6 काऊच , रक्त दानदाता के लिए रिफ़्रेसमेंट के लिए फ्रिज एवं सभी ज़रूरी चीजे उपलब्ध है , इस बस के माध्यम से रोटरी क्लब भिवाड़ीं ना सिर्फ़ भिवाड़ीं /गुरुग्राम अपितु आस पास के रूलर एरिया जहां ब्लड कैम्प लगाने की में तकलीफ़ होती थी अब ब्लड कैम्प लगाना आसान हो जाएगा , कहते है रक्त दान, महा दान रोटरी क्लब भिवाड़ीं लगातार अपनी सेवाये भिवाड़ीं एवं आस पास के क्षेत्र को देता आ रहा है और रोटरी के इस प्रयास से निश्चित हज़ारो लोगो को रक्त के माध्यम से जीवन दान देने में सार्थक रहेगा , इस अवसर पर रोटरी चार्टर प्रेसिडेंट आरसी जैन जी , डीजीएनडी सिए बृजमोहन अग्रवाल जी, पीडीजी हरीश गौड़ जी , पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लम्बा जी , संजय गुलाटी जी, सरजीत यादव जी, प्रशांत खंडेलवाल जी , खेम गुप्ता जी, योगेश जैन जी, वीना यादव , विवेक जिंदल जी, एलएन शर्मा जी, विजय गुप्ता जी, आर के भारद्वाज जी,नरेंद्र गोयल जी ,एवं रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम की समस्त टीम एवं अन्य गणमान्य सदस्य की उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब भिवाड़ीं ने सीएसआर के तहद 83 ब्लड कलेक्शन बस रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम को कराई उपलब्ध
November 22, 2024
2 Min Read









Add Comment