लड़की पर कमेंट कर रहा था, DSP ने दौड़कर पकड़ा:लड़कियों को रोज परेशान कर रहे थे लड़के, 30 से ज्यादा को पकड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लड़की पर कमेंट कर रहा था, DSP ने दौड़कर पकड़ा:लड़कियों को रोज परेशान कर रहे थे लड़के, 30 से ज्यादा को पकड़ा

कोटा के दशहरे मेले बदमाशी और छेड़छाड़ करने वाले युवकों पर पुलिस की कड़ी नजर है। ऐसै ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया। जब लड़कियों पर कमेंट कर रहे युवक को डीएसपी ने खुद दौड़ लगाकर पकड़ा। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया। जिसमें डीएसपी अंकित जैन एक युवक के पीछे दौड़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही उसे पकड़कर ले जाते भी दिख रहे हैं।

अंकित जैन ने बताया कि मामला 2 दिन पुराना है। एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए हैं। बदमाशों पर निगरानी रखी जा रही है। पहले भी दो बार शिकायत मिली थी कि कुछ बदमाश युवक मेले में घूम कर युवतियों पर कमेंट करते हैं। अशांति फैलाते हैं।

शिकायत मिलने पर धरपकड़ शुरू की

इस पर कड़ाई से नजर रखना शुरू किया। शुक्रवार शाम को इसी तरह कुछ मनचले मेले में घूम कर कमेंट कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उनकी धरपकड़ शुरू की। इसी दौरान एक लड़की पर फब्तियां कस कर निकल रहे युवक पर मेरी नजर पड़ गई। उसे पकड़ने के लिए पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। उसके पीछे दौड़कर पकड़ लिया।

युवक को बालों से पकड़कर वापस लाए डीएसपी। फिर थाने भेजा।

युवक को बालों से पकड़कर वापस लाए डीएसपी। फिर थाने भेजा।

30 से ज्यादा युवकों को पकड़ा

डिप्टी एसपी अंकित जैन ने बताया कि युवक के नाम पते के बारे में जानकारी नहीं है। क्योंकि उस दिन 30 से ज्यादा युवकों को पकड़ा गया था। जो मेले में अशांति फैला रहे थे। उन सब को थाने भिजवा दिया गया था। फिर छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि मेले में हर जोन में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस चौकी स्थापित है। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी घूम कर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!