लूणकरणसर। उत्तर पश्चिम रेलवे के लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के समाधान को लेकर रेलवे बोर्ड की अध्य्क्षा को प्रेषित पत्र में राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी व भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने बताया कि ट्रेन आगमन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगवाने से यात्रियों को अपने कोच में सीधे चढ़ने की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें हो रही कठिनाई से मुक्ति मिलेगी रेलवे द्वारा हाल ही अनेक स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए है रेलवे स्टेशन पर सेकंड प्लेटफॉर्म पर शेड नही होने से आम जन को भारी दिक्कतें होती है व बच्चे,बुजुर्ग गाड़ी के इंतजार में भीषण गर्मी, बारिश में भी खड़े होकर ट्रैन पकड़ने को मजबूर रहते हैं । दूसरी ओर सेकेंड प्लेटफॉर्म पर पेयजल आपूर्ति हेतु पानी के स्टैंड में पानी होना जरूरी है इसकी बेहद आवश्यकता है। एक और जंहा पूर्व में रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाती थी वो ठप्प है ट्रैन रुकने पर लोग हताशा में 47 डिग्री तापमान में पानी के लिए भागते नजर आते है । लूणकरणसर के रेलवे फाटकों की समस्या आम बात है बैद ने अवगत करवाते हुए बताया कि एक और मेगा हाइवे व दूसरी तरफ नेशनल हाईवे है जिसमे नेशनल हाईवे की दूरी मात्र 100 मिटर भी नही है फाटक बंद होने पर 1 किलोमीटर लम्बी लाईन लगी रहती है जिससे जाम व आये दिन दुर्घटना आम बात हो चली है अंडर ब्रिज की महती आवश्यकता है जो रेल डिपार्टमेंट आवश्यक जगह पर बनाता भी है जिसे बनाये जाने पर उसमे पानी निकासी के उचित माप दण्ड अपनाने की मांग की है ।
Latest Posts
- CISF Announces Historic Functional Restructuring to Strengthen Critical Infrastructure Security Across India

- सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की पहल: 50 मरीज घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद रवाना

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- बीकानेर में 1 नवंबर को सजेगी सुरों की महफिल, ‘आएगा आने वाला आएगा’ कार्यक्रम में दी जाएगी लीजेंड संगीतकारों को श्रद्धांजलि

- स्वामी आरएन स्कूल ने “उमंग” से मनाया वार्षिकोत्सव

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


