ल्याल पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं हेतु क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का मार्गदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। ल्यॉल पब्लिक स्कूल में आज क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट खुशबू सुथार ने कक्षा दसवी व बारहवी के विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी व परीक्षा के दौरान बिना मानसिक तनाव के सही समय प्रबंधन के गुर सिखाए। उन्होने बताया कि तनाव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है परंतु सही तनाव प्रबंधन से हम ना केवल आने वाली बोर्ड परीक्षाओं अपितु अपने जीवन में भी सफलता प्राप्त कर सकते है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ अन्जू पोपली ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन दिया ।

Categories:
error: Content is protected !!