ल्याल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वाधीनता दिवस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ल्याल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस
बीकानेर। ल्याल पब्लिक स्कूल में स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रमों में बच्चों ने लघु नाटिका, नृत्य, गायन इत्यादि के द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल प्राचार्य डॉ अंजू पोपली ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने देश प्रेम एवं समरसता की छटा बिखेरी। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों और युवाओं से देशसेवा के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया।
शाला निदेशक विपिन पोपली ने कहा कि शाला का नाम लायल गांव के नाम पर रखा हुआ है जो कि वीर सेनानी भगत सिंह का गांव है और भगत सिंह पर नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

Categories:
error: Content is protected !!