वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष ने किया अभिलेखागार का अवलोकन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 9 अगस्त। वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव ने मंगलवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार में राजस्थान के अभिलेखों के माईक्रोफिल्मिंग तकनीक में संरक्षित करने के कार्य का अवलोकन किया।
डिजिटल अभिलेखागार, माईक्रोफिल्मिंग कक्ष, अभिलेख संग्रहालय में बनी विभिन्न दीर्घाओं में शिवाजी महाराज दीर्घा, महाराणा प्रताप दीर्घा, टेस्सीटोरी दीर्घा, स्वतिंत्रता सेनानी दीर्घा, 1857 के क्रांतिकारियों की प्रदर्शनी दीर्घा, ताम्रपत्र दीर्घा तथा अभिलेख प्रबंध को देखा। उन्होंने इस कार्य में जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना की तथा कहा कि विश्व स्तरीय अभिलेखों को वैज्ञानिक तरीके से सहेज कर इतिहास को संजोया गया है। उन्होंने विभाग में चल रहे डिजिटाईजेशन कार्य की जानकारी ली तथा डिजिटल अभिलेखागार को भविष्य के लिये बहुत महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने बही और पट्टा रजिस्टर का भी अवलोकन किया और पट्टा जारी करने के पैरामीटर तथा कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। माईक्रोफिल्मिंग कक्ष व विभागीय रिकॉर्ड किपिंग सिस्टेम तथा पट्टा जारी करने के सिस्टम को भी समझा तथा माईक्रोफिल्मिंग तकनीक की जानकारी ली तथा इसे अकादमी में लागू करने के लिए राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक से दूरभाष पर चर्चा की। राव ने विभागीय प्रकाशनों का अवलोकन किया तथा इनकी जानकारी भी ली।

Categories:
error: Content is protected !!