NATIONAL NEWS

वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए फिर छाएगा लोककला का जादू , मान द वैल्यू फाउंडेशन कलाकरों को देगा वर्चुअल मंच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर ।कोरोना काल खंड में पिछले ढेड़ साल से मुफलिसी की मार झेल रहे राजस्थान के कलाकरों की कला के कद्रदान आगे आए हैं।
मान द वैल्यू फ़ाउंडेशन 200 से ज्यादा कलाकारों को वर्चुअल प्रोग्राम के ज़रिए आर्थिक मदद करेगा। इससे कलाकारों का मान सम्मान भी रहेगा और उन्हें आर्थिक मदद भी मिल सकेगी। मान द वैल्यू फाउंडेशन की चेयरपर्सन मनीषा सिंह ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग 200 से ज्यादा कलाकारों को वर्चुअल प्रोग्राम कराया जाएगा।इसके लिए इन कलाकारों को आर्थिक मदद भी दी जाएगी, उन्हें प्रमोट किया जाएगा और कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ कलाकारों को मंच भी मिल सकेगा इसलिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इनकी कला की प्रस्तुति होगी तथा सोशल मीडिया पर इनकी ख्याति भी बढ़ाई जाएगी ।
मनीषा सिंह ने बताया कि प्रदेश के कलाकारों की कोरोना काल खंड की वजह से आर्थिक हालातों को देखकर उनके मन में ख्याल आया कि उन्हें भी इस संकट के समय कलाकरों की मदद करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि कलाकारों को खाद्य सामग्री तो अन्य संगठनों के ज़रिए मिल रही थी तो लगा कि वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए उनकी आर्थिक मदद की जाए।इसी क्रम में कलाकारों के कुछ प्रोग्राम कराए जाएँगे ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिले और उनका मान – सम्मान बना रहे । उन्होंने कहा कि वर्चुअल होने वाले प्रोग्रामों में अलग अलग राजस्थानी कलाकारों को कला की प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा । इसमें जयपुर , बाड़मेर , जैसलमेर जिले के कलाकारों मौका दिया जाएगा ।मनीषा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी के वक्त हम सब को मिल कर उन कलाकारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए जिन कलाकारों ने राजस्थान के सिरमौर को हमेशा ऊँचा किया है ।उन्होंने बताया कि करोना काल में मान द वैल्यू फाउंडेशन कच्ची बस्ती ,झुग्गी झोंपड़ियों और अनाथ आश्रम में लगातार जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री भी पहुँचाता रहा है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!