रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 तथा सीईएन आरआरसी 01/2019 के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं के लिये को दूर करने के लिये उत्तर पश्चिम रेलवे पर मुख्यालय व मण्डल स्तर पर आशंका/सुझाव संग्रहण केन्द्र की स्थापना की है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) तथा सीईएन आरआरसी 01/2019 के सम्बंध में उम्मीदवारों की चिंताओं/शंकाओं को दूर करने के लिये रेलवे बोर्ड स्तर पर उच्च अधिकार समिति का गठन किया गया है जिसके समक्ष उम्मीदवार अपने सुझाव 16.02.2022 तक मेल आईडी rrbcommittee@railnet.gov.in पर प्रेषित कर सकते है। यह उच्च स्तरीय कमेटी अपनी सिफारिश 04.03.2022 तक प्रस्तुत करेंगी।इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर भी मुख्यालय तथा मण्डल स्तर पर आशंका/सुझाव संग्रहण केन्द्रो की स्थापना की गई है। मुख्यालय जयपुर में स्वागत कक्ष, अजमेर मण्डल पर बीसेट रेलवे इंस्टीट्यूट, जयपुर व जोधपुर मण्डल पर मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय तथा बीकानेर मण्डल पर पुराने कन्ट्रोल ऑफिस में उम्मीदवारों के लिये आशंका/सुझाव संग्रहण केन्द्रो की स्थापना की गई है। इन केन्द्रो पर उम्मीदवार दिनांक 28.01.2022 से 16.02.2022 तक कार्यालय दिवस में कार्यालय समय के दौरान अपनी शंकाओ/शिकायतों तथा सुझावों से सम्बंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
Latest Posts
- स्वस्थ बेटियां, सशक्त समाज – बोथरा विद्यालय में महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर के तत्वावधान में माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित|

- INDIAN ARMY EME SCHOOL VADODARA LAUNCHES ‘RIDE WITH PRIDE’ MOTORCYCLE EXPEDITION, HIGHLIGHTING THE ARMY’S TECHNOLOGICAL TRANSFORMATION AND EME’S ROLE IN MODERNISING MILITARY SYSTEMS

- China’s Shijian-31 Builds a New Orbital Eye on India: Unusual High-Altitude Orbit Puts GSAT, NavIC and Strategic Space Assets Under Beijing’s Watch

- डॉ. अंकित माथुर 9 अक्टूबर को बीकानेर में देंगे हृदय रोग संबंधी विशेष परामर्श

- बीकाणा वीरा द्वारा आत्मनिर्भरता की ओर नए कदम — मेहंदी क्लास का समापन समारोह आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


