विकिपीडिया में अर्शदीप को खालिस्तान से जोड़ा गया:सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को भेजा नोटिस, कहा- क्रिकेटर के परिवार को खतरा हो सकता है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विकिपीडिया में अर्शदीप को खालिस्तान से जोड़ा गया:सरकार ने विकिपीडिया के अफसरों को भेजा नोटिस, कहा- क्रिकेटर के परिवार को खतरा हो सकता है
विकिपीडिया पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम खालिस्तान से जोड़ने के मामले में भारत सरकार सख्त हो गई है। उसने विकिपीडिया के अफसरों को नोटिस जारी किया है। IT मंत्रालय ने कहा, ‘यह अर्शदीप के परिवार के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही देश का माहौल बिगाड़ सकता है।’
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच में कैच छोड़ने के बाद से ही अर्शदीप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक एक्टिविस्ट ने बताया कि पाकिस्तानी अकाउंट्स से अर्शदीप को खालिस्तानी बताने की साजिश रची जा रही है। एक्टिविस्ट ने ऐसे 8 अकाउंट्स की डीटेल भी पोस्ट की थी।

विकी में इंडिया की जगह खालिस्तान लिखा
पाक की जीत के बाद पाकिस्तानी फैंस ने अर्शदीप की विकिपीडिया प्रोफाइल में उन्हें 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खालिस्तानी टीम का हिस्सा बताया। इसके बाद भारतीयों के नाम पर अकाउंट्स बनाकर उन्हें खालिस्तानी कहकर ट्रोल करने लगे। अर्शदीप भारत की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे।

अर्श ने आसिफ का कैच छोड़ा था
रविवार को एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का आसान-सा कैच छोड़ दिया था। इसके बाद आसिफ ने 8 गेंदों में 16 रन बनाते हुए पाकिस्तान को मैच जिता दिया। रवि बिश्नोई की बॉल पर जब आसिफ का कैच, छूटा तब वे खाता भी नहीं खोल पाए थे।

भज्जी सपोर्ट में आए
पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का बचाव करते हुए लिखा- ‘अर्शदीप सिंह को कोसना बंद करो, कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता है। पाकिस्तान ने बेहतर क्रिकेट खेला। यह शर्मनाक है कि कुछ लोग हमारी टीम और अर्शदीप को लेकर सोशल मीडिया पर घटिया बातें कर रहे हैं। अर्शदीप गोल्ड है।’

अर्शदीप की गलती पर भड़के थे कप्तान रोहित
रवि बिश्नोई पाकिस्तान के मैच में भारत के सबसे सफल गेंदबाज साबित हो रहे थे। लेग स्पिनर बिश्नोई अपनी गेंदबाजी के जरिए पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित ने 18वें ओवर की जिम्मेदारी भी बिश्नोई को दी, लेकिन इस ओवर में अर्शदीप की एक गलती ने कप्तान को इतना गुस्सा दिलाया कि वो बीच मैदान में उन पर चीख पड़े।
बिश्नोई ने अपनी शुरूआती दो बॉल में सिर्फ दो रन दिए थे। ओवर की तीसरी बॉल पर असिफ अली ने स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के एज से लगकर ऊपर उठ गई। ऐसा लगा कि अर्शदीप आसानी से कैच लपक लेंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं और गेंद उनके हाथ से लगकर नीचे गिर गई। मैच में इतना महत्वपूर्ण कैच छूटा तो कप्तान रोहित ने अपना आपा खो दिया। उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता था।

अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की पर कैच छोड़ा
23 साल के इस तेज गेंदबाज अर्शदीप ने मुकाबले में प्रभावी गेंदबाजी की। उन्होंने 3.5 ओवर डाले और 27 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं, रवि बिश्नोई ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन खर्च करते हुए एक विकेट हासिल किया। वहीं, अनुभवी भुवनेश्वर, पंड्या और चहल ने 40 से ज्यादा रन खर्च किए।

Categories:
error: Content is protected !!