विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की विभागाध्यक्ष और मण्डल रेल प्रबंधको के साथ संरक्षा बैठक-रेल संचालन में संरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर निर्देश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पष्चिम रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर विभागों के विभागाध्यक्षों तथा चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधको के साथ संरक्षा बैठक की। बैठक में सभी मण्डल रेल प्रबंधक वीडियों कॉन्फ्रेस के माध्यम से जुडे हुये थे। बैठक में श्री विजय शर्मा, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन में संरक्षित संचालन पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के दिशा-निर्देश प्रदान किये। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार सर्वप्रथम बैठक में महाप्रबंधक महोदय श्री विजय शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे को सभी क्षेत्रों में उच्च कोटि के कार्य निष्पादन हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए। महाप्रबंधक महोदय ने उत्तर पश्चिम रेलवे पर संरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कहा। महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि विगत समय में हुई दुघर्टनाओं ने हमें और अधिक सतर्क रह कर कार्य करने के प्रति जागरूक किया है तथा ंसरक्षा के लिये सभी स्तर के निरीक्षणों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवष्यकता है तथा साथ ही कहा कि रेल पथ के साथ-साथ समपार फाटको पर भी संरक्षा का विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदान किये। संरक्षा कोटियों से जुडे पदों को भी भरने की प्रक्रिया पर भी बात की व बताया कि बजट में संरक्षा से सम्बधित कार्यों के लिये अधिक बजट का आवंटन किया गया है, महाप्रबंधक महोदय ने बजट में विभिन्न मदो में किये गये आवंटित राशि को उपयोग कर लक्ष्यानुसार पूरा करने पर बल दिया। बैठक में महाप्रबंधक महोदय ने आधारभूत निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिये अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर राजस्व बढाने के लिये माल लदान बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!