विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कांजी हाउस में देखी व्यवस्थाएं, सुधार पर जताया संतोष….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 27 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को नगर निगम के कांजी हाउस का निरीक्षण किया।
करीब डेढ़ घंटे तक चले उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने कांजी हाउस के हर हिस्से का जायजा लिया और व्यवस्थाओं में आए सुधार को लेकर संतोष जताया। उल्लखेनीय है कि विधायक श्री व्यास ने गत माह अचानक कांजी हाउस का दौरा किया था और की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए इनमें सुधार के निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम द्वारा यहां तत्काल पांच अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई और अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव किए।
मंगलवार को निरीक्षण के दौरान विधायक ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि आंधी के कारण क्षतिग्रस्त शेड को दुरुस्त किया जाए। साथ ही पीछे की ओर तारबंदी करवाने के लिए कहा, जिससे पीछे की ओर से पशु ना आ सके।
इस दौरान विधायक श्री व्यास ने कहा कि कांजी हाउस की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखा जाए। राज्य सरकार की ओर से इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से यहां निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांजी हाउस में रहने वाले गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सूरज प्रकाश राव मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!