NATIONAL NEWS

विधायक सिद्धि कुमारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कल करेंगी नामांकन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धि कुमारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आचार्य महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज द्वारा किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सोमवार को चुनाव कार्यालय का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया साथ ही मां भारती, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। कल सिद्धि कुमारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व विधानसभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, दीपक पारीक, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, अनुदेवी सुथार, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, सह प्रवक्ता कुणाल कोचर, सुरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप पूरी, विक्रम राजपुरोहित, अविनाश जोशी, देवकिशन मारू, जतिन सहल, ओम सोनगरा, मिडिया संयोजक दुष्यंत सिंह तंवर, गौरव चौधरी, कमल गहलोत, सुशील आचार्य, मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, कपिल शर्मा, नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, वेद व्यास, सोहन चांवरिया, पंकज अग्रवाल, महेश व्यास, दीपक यादव, सुरेश भसीन, राजकुमार पारीक, सुधा आचार्य, जमनलाल गजरा, रामकुमार व्यास, साकेत सोनी, गजेंद्र सिंह लुछ, पूजा मोहता, दीपेंद्र सिंह के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!