NATIONAL NEWS

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत 14 अगस्त को अरोड़ा, खत्री, सिख, सिंधी बुजुर्गों को श्रद्धांजलि देने के प्रातः 11 बजे से रतन बिहारी पार्क से रवाना होगी रैली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। देश के बंटवारे के दर्द को झेलने वाले विस्थापितों की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभाजन विभीषिका दिवस घोषित किया गया है।
देश के बंटवारे के बाद नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के तौर पर याद किए जाने का निर्णय हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है।
इस दिवस पर बीकानेर में भी 14 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से रतन बिहारी पार्क से रैली निकाली जाएगी जो कि गांधी पार्क में जाकर संपन्न होगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विभाजन के कारण हुई हिंसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, “सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाएगा। बंटवारे के दर्द को झेलने वाले रिफ्यूजी भाइयों को अपनी मातृ भूमि अपनी जमीन जायदाद घर परिवार उद्योग छोड़ कर 10 लाख से अधिक कुर्बानियां देते हुए भागना पड़ा था। इनमें लाखों अरोड़ा खत्री सिख सिंधी परिवार शामिल थे। यह परिवार लंबे समय तक इस त्रासदी को भोगते रहे,रेफ्यूजी कम्पों में सर्द रातों में कंपकंपाते रहे , पर किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए। इन्हीं को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!