विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, 13 अप्रैल। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि पुराना बस स्टैंड नोखा रोड स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर एवं लखारा चौक नोखा स्थित मातेश्वरी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 से 24 अप्रैल (7 दिन) के लिए तथा हॉस्पिटल रोड खाजूवाला स्थित बरोका मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 18 से 25 अप्रैल (8 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

मुटनेजा ने बताया कि कोलासर स्थित प्रदीप मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 18 से 27 अप्रैल (10 दिन) के लिए निलम्बित कर दिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!