NATIONAL NEWS

शनिवार को विभिन्न स्थानों पर होंगे महंगाई राहत शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 23 जून। महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 36 का शिविर बाल निकेतन विद्यालय, नोखा के वार्ड नं. 41 का शिविर जोरावरपुरा स्कूल सलुण्डिया रोड एवं वार्ड 42 का शिविर समता भवन जोरावरपुरा में आयोजित होगा।
इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के हेमेरा एवं बदरासर, लूणकरणसर के गारबदेसर एवं हंसेरा, श्रीडूंगरगढ़ के जालबसर एवं तोलायासर, कोलायत का भेलू एवं दासोड़ी में, नोखा के जैसलसर, नाथूसर एवं गजसुखदेसर, बज्जू के भलूरी में शिविर आयोजित होंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!