शस्त्र एवं शास्त्र शिविर का आयोजन 17 जुलाई को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शस्त्र एवं शास्त्र शिविर का आयोजन 17 जुलाई को
बीकानेर। संस्कृत एवम गीता ज्ञान समृद्धि शिविर के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 17 जुलाई को आयोजित होने वाले इस शिविर में कराटे, ताइक्वांडो, लाठी का प्रशिक्षण दिया जायेगा।यह शिविर 17 जुलाई
रविवार, को सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक
श्री पुण्यानंद जी आश्रम, नथानीय गोचर भूमि के पास,मुरलीधर व्यास नगर, बीकानेर में रखा गया है।
जिसमें जूडो कराटे ताइकवांडो का प्रशिक्षण हेमलता योगी एवं वीरेंद्र कुमार योगी द्वारा दिया जायेगा। इसमें बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जायेंगे।वही ऋग्वेदीय रांका वेद पाठशाला से पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा द्वारा गीता के श्लोकों का वाचन बच्चों को सार सहित सिखाया जाएगा।
शिविर में लाठी का प्रशिक्षण पवन सेवग द्वारा दिया जाएगा जिसमे सिर नासिका व ठुड्डी मार का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एकअरसे इस तरह के आयोजन कर रहे हैं ।

Categories:
error: Content is protected !!