शहीद स्मृति संस्थान 15 अगस्त को सांचू बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ मनाएगा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम “चलो सरहद पर”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शहीद स्मृति संस्थान 15 अगस्त को सांचू बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ मनाएगा देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम “चलो सरहद पर”
बीकानेर। शहीद स्मृति संस्थान द्वारा 75 वें स्वतंत्रता महोत्सव को मनाने के लिए सांचू बॉर्डर पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम चलो सरहद पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक शेख उस्मान हारुन ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बीकानेर के कलाकार देश के जांबाज सिपाहियों को देशभक्ति गीतों के माध्यम से शब्दांजलि देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर बीएसएफ सेक्टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौर होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि बीएसएफ कमांडेंट सतविंदर सिंह सुदन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख लियाकत अली करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा संस्था की ओर से सरहद पर देश की सुरक्षा में लगे हैं जांबाज सिपाहियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति गीतों के साथ मनाया जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!