बीकानेर। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं अधिकाधिक शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बंधुओ को ब्राह्मणोचित कर्म करवाने के उद्देश्य से शाकद्वीपीय ब्राह्मण वेद पाठी संघ द्वारा आयोजित संध्या प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ स्थानीय शिव शक्ति सदन, डागा चौक में हुआ। वेद पाठी संघ के विकास भोजक ने बताया की शिविर का शुभारंभ पंडित मांगीलाल भोजक, पंडित गिरधर पंडित शर्मा, आर के शर्मा एवं महेश भोजक द्वारा भगवान भास्कर के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पंडित मांगीलाल भोजक ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए बताया कि ब्राह्मण कुल में जन्मे व्यक्तियों को संध्या करना क्यों आवश्यक है । उन्होने आह्वान किया की सभी इसे अपने नित्यकर्म में शामिल करते संध्या पूजन अवश्य करें। इस अवसर पर महेश भोजक ने कहा कि इस पाश्चात्य युग में लोग सनातन संस्कृति से दूर हो कर पश्चिमी संस्कृति अपना रहें है जबकि पश्चिमी सभ्यता के लोग भी सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए इससे आकर्षित हो रहे है। इस अवसर पर आर के शर्मा ने कहा कि संध्या वन्दन के माध्यम से मन को आध्यात्मिक शांति एवं शारीरिक स्वस्थता का लाभ होता है। गिरधर पंडित शर्मा ने बताया की जैसे हमारे लिए शौच, दन्तधावन और स्नान अनिवार्य है वैसे ही ब्राह्मण कुल में जन्मे लोगो के लिए संध्या वन्दन एवं गायत्री मंत्र का जाप अनिवार्य है। शिविर में रात्रि 8 बजे से शिविर में पंडित मांगीलाल भोजक के सानिध्य में गिरधर पंडित शर्मा द्वारा संध्या प्रशिक्षण दिया जायेगा। नितिन वत्सस द्वारा मंच संचालन एवं शुभारंभ में पहुँचे प्रशिक्षणार्थियों का आभार प्रकट किया।
Latest Posts
- बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में फरार मादक पदार्थों का कथित सप्लायर गिरफ्तार

- मां करणी बी.एड. एवं बीएसटीसी महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई साइबर सुरक्षा हेतु शपथ

- 8वें अंतरमहाविद्यालयी योग टूर्नामेंट में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमें विजेता

- बीकानेर में कौशल, नवाचार एवं करियर मार्गदर्शन का भव्य संगमसीबीएसई रीजनल स्किल एक्सपो एवं गाइडेंस फेस्टिवल में 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल

- वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा को श्रीचुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2026 प्रदान किया जाएगा

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


