शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज तीन लाख रू की छात्रवृति व प्रोत्साहन राशि करेगा वितरित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

[metaslider id=”83227″]


बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति जुलाई में तीन लाख रू की छात्रवृति व प्रोत्साहन राशि वितरित करेगा । संयोजक महेश भोजक ने बताया कि इस वर्ष शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमोर वर्ग के सात छात्र छात्राओं को नीट व आईआईटी प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के लिये 35-35 हजार रू की छात्रवृति प्रदान की जाएगी । समिति के आर के शर्मा ने बताया कि बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना-कुचामन सिटी जिले के अलावा फतेहपुर में अध्ययनरत ऐसी प्रतिभाओं को छात्रवृति राशि हेतु पात्र माना जाएगा जिन्होने वर्ष 2024 की कक्षा 10 परीक्षा में 90 या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो तथा नीट अथवा जेईई परीक्षा के लिये कोचिंग करना चाहता हो । सात छात्रों को छात्रवृति के अलावा पचास हजार की प्रोत्साहन राशि 20 ऐसे छात्र छात्राओं को, 2500-2500 रू की, प्रदान की जाएगी जिन्होने इस वर्ष की सैकेण्ड्री परीक्षा में 80 या इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण की हो । कार्यक्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं 30 जून तक निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन कर सकते है ।

Categories:
error: Content is protected !!