शार्पशूटर्स के एनकाउंटर पर गैंगस्टर की पोस्ट:जग्गू भगवानपुरिया के नाम से लिखा- बहुत बुरा हुआ; रूपा-मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शार्पशूटर्स जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जग्गू भगवानपुरिया ने कहा कि दोनों हमेशा दिल में बसते रहेंगे। मन्नू और रूपा ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया था। जिसके बाद दो दिन पहले अमृतसर में पंजाब पुलिस ने दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया।

हमारे शेर भाई थे रूपा और मन्नू
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से बने अकाउंट से लिखा गया कि रूपा और मन्नू हमारे शेर भाई थे। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। वह हमेशा हमारे दिल में बसते रहेंगे। जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। हमारे दोनों भाईयों की आत्मा को शांति मिले। दोनों को वाहेगुरू अपने चरणों में स्थान दे। इन भाईयों का घाटा हमें कभी पूरा नहीं होगा।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट।

जग्गू के शूटर थे दोनों, लॉरेंस को दिए थे
जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शार्पशूटर थे। जग्गू भी गैंगस्टर लॉरेंस के सिंडिकेट का मेंबर है। सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए उसने ही यह दोनों शार्पशूटर लॉरेंस को दिए थे। कत्ल के बाद यह दोनों जग्गू की गैंग के ही टच में थे। हालांकि जग्गू से पूछताछ और मोहाली में रूपा के साथी गैंगस्टर परमदलीप पम्मा के पकड़े जाने पर इनका पता चला। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने दोनों का अमृतसर में एनकाउंटर कर दिया।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। जिसमें 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश पकड़े जा चुके हैं। रूपा और मन्नू का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। छठा दीपक मुंडी फरार है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को कत्ल कर दिया गया था। जिसमें 6 शार्पशूटर शामिल थे। इनमें प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश पकड़े जा चुके हैं। रूपा और मन्नू का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। छठा दीपक मुंडी फरार है।

पंजाब पुलिस की कैद में जग्गू
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया इस वक्त पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। जग्गू को पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से लाई है। उससे मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ की गई। इसके बाद उसे पंजाब में दर्ज दूसरे केसों में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!